Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित नौवीं राज्य स्तरीय सीनियर बालक बालिका तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को जिला पंचायत अध्यक्ष ईशिता सजवाण ने पदक प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। व्यक्तिगत स्पर्धाओं के इंडियन राउंड महिला वर्ग में मानषी राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सनाया भंडारी दूसरे और तोषी जनार्दन तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में आदर्श पंवार ने प्रथम स्थान हासिल किया। अनिरुद्ध बिष्ट दूसरे और आशीष तीसरे स्थान पर रहे। कंपाउंड महिला वर्ग में विनीता ने स्वर्ण पदक जीता जबकि अनुष्का ने रजत और नंदनी राणा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में शिवम वर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भीम यादव ने रजत और ऋषभ त्यागी ने कांस्य पदक जीता। रिकर्व पुरुष वर्ग में आदर्श नेगी ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि अनीष राज ने रजत और चैतन्य सती ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में अनन्या बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीता। दिव्यांशी ने रजत और कीर्ति नव्याल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। ओलंपिक इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में नमन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि आशीष ने रजत और आदर्श ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में मानषी राणा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। तोषी ने रजत और सनाया भंडारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ओलंपिक राउंड रिकर्व पुरुष वर्ग में आदर्श नेगी स्वर्ण पदक विजेता रहे। चैतन्य सती ने रजत और कार्तिक राणा ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में अनन्या ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि दिव्यांशी ने रजत और कीर्ति ने कांस्य पदक अपने नाम किया। ओलंपिक कंपाउंड पुरुष वर्ग में दिग्विजय ने स्वर्ण पदक जीता। अभिषेक रावत ने रजत और शिवम वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में अनुष्का ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि विनीता ने रजत और जिया ने कांस्य पदक जीता। टीम स्पर्धाओं के इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में देहरादून की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उत्तराखंड पुलिस की टीम ने रजत और ऊधमसिंह नगर की टीम ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में हरिद्वार की टीम ने स्वर्ण और अल्मोड़ा की टीम ने रजत पदक हासिल किया। रिकर्व पुरुष टीम स्पर्धा में देहरादून की टीम ने स्वर्ण पदक जीता जबकि उत्तराखंड पुलिस की टीम ने रजत और पौड़ी की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में अल्मोड़ा की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। देहरादून की टीम ने रजत और हरिद्वार की टीम ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में हरिद्वार की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि देहरादून की टीम ने रजत और पौड़ी की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईशिता सजवाण ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। तीरंदाजी जैसे खेल एकाग्रता अनुशासन धैर्य और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टिहरी गढ़वाल तथा उत्तराखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *