Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में अपराधियों और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने देहरादून जनपद के भानियावाला क्षेत्र से एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भानियावाला के जोगियाना क्षेत्र में दबिश दी और वारंटी अभियुक्त प्रदीप सिंह पंवार उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप सिंह पंवार पुत्र स्वर्गीय रतन सिंह पंवार निवासी ग्राम नंदगांव जाखणीधार कोतवाली नई टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है। पुलिस ने संबंधित न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट की तामील करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त न्यायालय में विचाराधीन फौजदारी मामलों से संबंधित वारंटी है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन डिमरी और हेड कांस्टेबल चंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *