प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचना उपनिरीक्षक ज्योति नेगी को सौंपी गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दबिश देकर प्रवीण धीमान को हिरासत में लिया। पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी प्रवीण धीमान पुत्र विनोद धीमान निवासी धनौरी थाना कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष है। पुलिस टीम में विवेचक उपनिरीक्षक ज्योति नेगी और हेड कांस्टेबल कुशलानन्द शामिल रहे।
