प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस आमजन और पर्यटकों की सहायता के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुनि की रेती पुलिस ने एक विदेशी नागरिक का खोया हुआ मोबाइल फोन तलाश कर सकुशल वापस लौटाया। 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे विदेशी नागरिक जॉन मुनि की रेती थाने पहुंचे और अपना एप्पल आईफोन 17 मोबाइल फोन खोने की सूचना देते हुए उसे तलाश करने का अनुरोध किया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर उसकी तलाश की और उसे सकुशल जॉन के सुपुर्द कर दिया। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर विदेशी नागरिक जॉन ने टिहरी पुलिस की तत्परता और सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। टिहरी पुलिस ने आमजन और पर्यटकों की सेवा तथा सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।
