प्रदीप कुमार
टिहरी गढ़वाल/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन चंबा स्थित सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में एसएसपी ने पुलिस कार्मिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 30 पुलिस कार्मिकों को एम्पलाई ऑफ द मंथ घोषित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। एसएसपी श्वेता चौबे ने जनपद में अपराध नियंत्रण कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी थानों में वरिष्ठ नागरिक रजिस्टर तैयार कर नियमित रूप से अपडेट रखने तथा वरिष्ठ नागरिकों और अकेले रहने वाले बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने के साथ फोन के माध्यम से उनकी कुशलक्षेम जानने के निर्देश दिए। अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा आदतन अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर नियमानुसार जिला बदर की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा। गंभीर और आवश्यक मामलों में फील्ड यूनिट तथा फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को घटनास्थल पर बुलाकर निरीक्षण कराने और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम यानी सीसीटीएनएस के लंबित कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे करने अभिलेख अपडेट रखने टीएबीएस का प्रभावी उपयोग करने तथा आई-आरएडी पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं का विवरण समय से दर्ज करने को कहा। साइबर ठगी एटीएम धोखाधड़ी और एटीएम हॉटस्पॉट से संबंधित साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों और शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा। एसएसपी ने एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध नशे की तस्करी के मामलों में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लंबित विवेचनाओं और पुनर्विवेचनाओं सहित अहकामात तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने और सम्मन तथा वारंटों की तामील के साथ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि विवेचना में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर संबंधित थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री की सतर्क निगरानी करने और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करने तथा लंबित विभागीय एवं प्रशासनिक कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे करने को भी कहा। आगामी त्योहारों और दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति कानून व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में एसएसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने कानून व्यवस्था बनाए रखने वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आमजन के साथ मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण संवेदनशीलता जवाबदेही और तत्परता के साथ करें। बैठक में क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर सुरेन्द्र सिंह भण्डारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी टिहरी संजीवा कुमार तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चंबा अमित कुमार सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
