Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत रुड़की कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर 2026 को रुड़की निवासी एसके जलालुद्दीन पुत्र एसके अब्दुल कादिर निवासी मकान नंबर 672 सती मोहल्ला रुड़की ने कोतवाली रुड़की में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति उसकी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने चोरी की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले का खुलासा करने के लिए उपनिरीक्षक भजराम चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कलियर नहर पटरी रुड़की से आरोपी वाजिद पुत्र स्वर्गीय ताहिर निवासी हरिती थाना ट्रांसपोर्ट चौकी जनता रोड सहारनपुर उत्तर प्रदेश और हाल निवासी याकूब साबरी कॉलोनी दरगाह के पीछे कलियर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या यूके 17 एल 7875 बरामद की। गिरफ्तार आरोपी वाजिद निवासी हरिती थाना ट्रांसपोर्ट चौकी जनता रोड सहारनपुर उत्तर प्रदेश का हाल पता याकूब साबरी कॉलोनी पिरान कलियर जनपद हरिद्वार है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक भजराम चौहान के साथ हेड कांस्टेबल रजत चौधरी और कांस्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed