Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में युवा महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी सोनू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और विभिन्न विधाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। महोत्सव का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए मंच प्रदान करना रहा। महोत्सव की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में स्किरिंग पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अमन दुबे ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में शाश्वत ने बाजी मारी। लोकनृत्य प्रतियोगिता में किरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में वंदना ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं कविता लेखन प्रतियोगिता में अर्पणिता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापिका मीनाक्षी सिंह और ब्लॉक कमांडर रामकुमार ने सहयोग दिया। इसके साथ ही ब्लॉक सरदार सुशील गिरि एवं बसंत कुमार तथा अंजलि श्रीवास्तव और खेल प्रशिक्षक शांति बस-नायक सहित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग किया। युवा महोत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक विधाओं में आगे बढ़ने का अवसर मिला। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही उनकी रचनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed