Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्र सेविका समिति की श्रीनगर इकाई की ओर से समिति के 90वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में 28 अक्टूबर 2026 को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कृष्णा भट्ट के निर्देशन एवं सहयोग में संपन्न हुआ। पथ संचलन में श्रीनगर नगर की लगभग 100 सेविका बहनों ने अनुशासित रूप से प्रतिभाग किया। घोष की मधुर ध्वनि के साथ निकला पथ संचलन नगर में राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति का उदाहरण बना। पथ संचलन का शुभारंभ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर श्रीनगर के मैदान से हुआ। इसके बाद सेविका बहनें नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय के मैदान में पहुंचीं जहां पथ संचलन का समापन हुआ। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर सेविका बहनों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कृष्णा भट्ट ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति पिछले 90 वर्षों से राष्ट्र के लिए समर्पित संस्कारवान और समर्थ नारी शक्ति के निर्माण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पथ संचलन समिति की इसी गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed