Spread the love

प्रदीप कुमार
बद्रीनाथ/चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने पहुंची उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी श्रद्धालु सुनीता मिश्रा का मंदिर परिसर में पर्स गुम हो गया। पर्स में आठ हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन रखा हुआ था। बद्रीनाथ पुलिस ने तत्परता और ईमानदारी का परिचय देते हुए खोया हुआ पर्स बरामद कर श्रद्धालु को वापस लौटा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 नवंबर 2026 को सुनीता मिश्रा अपने परिवार के साथ श्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने पहुंची थीं। इसी दौरान मंदिर परिसर में उनका पर्स कहीं गुम हो गया। पर्स में आठ हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन था। ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल दिवाकर सती ने तत्परता दिखाते हुए पर्स को सुरक्षित बरामद किया और सुनीता मिश्रा के सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर सुनीता मिश्रा एवं उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने चमोली पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *