Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर/हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में 2 नवंबर 2026 को नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक ज्वालापुर और प्रभारी चौकी रेल बाजार सहित पुलिस बल के साथ ज्वालापुर क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के व्यापारियों को अपनी दुकानों के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने के निर्देश दिए गए। वहीं पटाखा व्यापारियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही अपनी दुकानें संचालित करने को कहा गया। नगर मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर अतिक्रमण करने अथवा निर्धारित स्थान के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर पटाखों की दुकान लगाने वाले व्यापारियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन एवं व्यापारियों से आगामी त्योहारों को सुरक्षित और व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण बनाने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही निर्धारित नियमों का पालन करने और आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *