Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी वरुणा अग्रवाल के निर्देशों के क्रम में विकासखंड कीर्तिनगर में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर मतदान के महत्व का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ भी ली। इस अवसर पर प्रमुख कीर्तिनगर अंचला खंडेवाल ने रंगोली बनाने वाली महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। वहीं खंड विकास अधिकारी सुमन लता तथा ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष कीर्तिनगर और ब्लॉक मिशन प्रबंधक (बीएमएम) द्वारा रंगोली बनाने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य और सहायक खंड विकास अधिकारी एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन प्रबंधक तथा क्लस्टर कोऑर्डिनेटर और समस्त आईपीआरपी सहित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *