Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशों के क्रम में ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 3 नवंबर 2026 को ग्राम भवापुर और ग्राम बिशनपुर चौकी फेरूपुर क्षेत्र में अवैध शराब की कसीदगी और बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश के कब्जे से 52 टेट्रा पैक देशी शराब मालटा मार्का और आरोपी राहुल के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इस संबंध में कोतवाली पथरी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश पुत्र जगदीश निवासी बिशनपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार और राहुल पुत्र प्रेम सिंह निवासी भवापुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। अवैध शराब के विरुद्ध इस कार्रवाई में कांस्टेबल जयपाल चौहान और नरेश बहुगुणा तथा रविन्द्र बिष्ट एवं सुरेश रावत और बालक राम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *