Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। स्कूल राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 1 नवंबर से 3 नवंबर तक ऊधमसिंह नगर के मनोज सरकार स्टेडियम रुद्रपुर में किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि स्थित छात्रावास की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए। बालिकाओं ने 9 स्वर्ण पदक 4 रजत पदक और 2 कांस्य पदक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में जनपद रुद्रप्रयाग का नाम रोशन किया। बालिकाओं की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत अनुशासन और नियमित अभ्यास का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एथलेटिक्स प्रशिक्षक एवं प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान के मार्गदर्शन और अथक प्रयासों से बालिकाओं की मेहनत रंग लाई। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए बालिकाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इस उपलब्धि से बालिकाओं का मनोबल काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि छात्रावास की बालिकाएं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करेंगी और जनपद रुद्रप्रयाग के साथ उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी। बालिकाओं की इस सफलता पर खेल विभाग विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है। सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *