Spread the love

श्रीकोट पुलिस चौकी की तत्परता से वाहन स्वामी को 15 दिन में वापस मिली बाइक

प्रदीप कुमार
श्रीकोट श्रीनगर गढ़वाल।दिनाँक 30 जून 2024 को ललित मोहन,पुत्र श्रीधर खरे,निवासी श्रीकोट गंगानाली,श्रीनगर गढ़वाल द्वारा चौकी श्रीकोट पर आकर बताया कि एक लड़का अभिषेक उर्फ अब्बू जो टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है,उनके साथ मिल्क सप्लाई का काम करता था। उसने दिनाँक 16 जून 2025 को उनसे किसी आवश्यक कार्य के लिये उनकी मोटर साईकिल नम्बर UK-12A-4136 डिस्कवर माँगी और अब मोटर साईकिल देने में आनाकानी करते हुये उनका फोन भी नहीं उठा रहा है।जिस पर चौकी श्रीकोट पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये अपने प्रयासों से लड़के व उसके परिवारवालों से सम्पर्क कर दिनाँक 1 जुलाई 2025 को उक्त अभिषेक उर्फ अब्बू को श्रीकोट बुलाकर वाहन स्वामी उपरोक्त ललित मोहन को उनकी बाईक वापस दिलवाई गयी।वाहन स्वामी ललित मोहन ने अपनी बाईक वापस पाकर पौड़ी पुलिस को धन्यवाद किया गया।पुलिस टीम।उ.नि.मुकेश गैरोला प्रभारी चौकी श्रीकोट, कोतवाली श्रीनगर।हे.कान्स.प्रतीक चौधरी- चौकी श्रीकोट,कोतवाली श्रीनगर।हरीश-सीआईयू कोटद्वार।मोटर साईकिल UK-12A-4136 (डिस्कवर) स्वामी- ललित मोहन,पुत्र श्रीधर खरे,निवासी श्रीकोट गंगानाली,श्रीनगर गढ़वाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp