ग्राम पंचायत जखवाड़ी तल्ली में गुड्डू लाल बने निर्विरोध प्रधान।
प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल।विकासखण्ड जखोली की ग्राम पंचायत जखवाड़ी तल्ली में गुड्डू लाल को निर्विरोध ग्राम पंचायत प्रधान मनोनीत किया गया है। बुधवार को गांव में निवर्तमान प्रधान दीपा देवी धिरवाण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिला मंगल दल एवं बुजुर्गों के साथ युवाओं ने एकमत होकर गुड्डू लाल को निर्विरोध ग्राम प्रधान मनोनीत किया है। गांव में लगातार तीसरी बार एक बार निर्विरोध रुप से प्रधान मनोनयन पर सहमति बनी है। पूर्व क्षेपंस सम्पूर्णानंद सेमवाल ने निर्विरोध प्रधान घोषित होने पर कहा है कि यह केवल किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं,बल्कि पूरे गांव की एकजुट सोच और आपसी समझदारी की जीत है। पिछले तीन कार्यकाल से लगातार गांव में निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है। नवनिर्वाचित प्रधान गुड्डू लाल ने कहा है कि वह गांव वालों की भावनाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सम्पूर्णानंद सेमवाल,निवर्तमान प्रधान दीपा देवी धिरवाण,पूर्व प्रधान कमला देवी,मोर सिंह धिरवाण,सतीश प्रसाद सेमवाल,महादेव प्रसाद सेमवाल,भानु प्रसाद सेमवाल,धर्मा लाल,घीणा लाल,संदीप सेमवाल,हर्षमणी सेमवाल,बैसाखू लाल,जगदीश लाल,अरविंद सेमवाल,रोहित सिंह,अभिषेक सेमवाल सहित महिला मंगल दल अध्यक्ष पार्वती देवी,संगीता देवी,पिंकी देवी,सुधा देवु सहित जखवाड़ी तल्ली की समस्त जनता उपस्थित थी।
Spread the love