Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय से संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 14 नवंबर 2026 की रात्रि को रानीपुर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान रामधाम ऑटो स्टैंड के पास खाली मैदान से एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अंकित कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी ग्राम जमुनघ पोस्ट ऑफिस पबिया थाना भीरा जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में कांस्टेबल उदय चौहान और कांस्टेबल सुरेंद्र तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *