Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने तीन लोगों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस ने थाना स्तर पर चेकिंग के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर क्षेत्र में सक्रिय की थीं। गठित पुलिस टीमों ने थाना और चौकी क्षेत्र में लगातार चेकिंग करते हुए 15 और 16 अक्टूबर 2026 को तीन व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम जैतपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार राहुल पुत्र जगदीश निवासी ग्राम जैतपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार और तिरकराम पुत्र रायमल निवासी ग्राम मौहम्मदपुर उर्फ झिंवारेडी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह कांस्टेबल नरेश नेगी कांस्टेबल राजेन्द्र कांस्टेबल राजेन्द्र बिष्ट कांस्टेबल जगत सिंह और कांस्टेबल सौदीश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *