Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में बीते दिन हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं संवेदनशील नेतृत्व के तहत घायलों को उपचार में बड़ी राहत मिल रही है। जिलाधिकारी निकिता खण्डेलवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के दिशा-निर्देशन में घायलों को बिना किसी देरी के रेस्क्यू कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। यहां केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप पीएम राहत योजना के अंतर्गत घायलों का निःशुल्क एवं समुचित उपचार किया जा रहा है। जिला रोलआउट मैनेजर रविन्द्र ने बताया कि पूरे राहत एवं बचाव कार्य में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के आईरैड (iRAD) के तकनीकी समन्वय के साथ पुलिस और परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग तथा एम्स प्रशासन के आपसी तालमेल से घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और योजना का लाभ दिलाने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जिला प्रशासन की त्वरित कार्यप्रणाली से घायलों को समय पर जीवनरक्षक उपचार मिल रहा है। वहीं संकट की इस घड़ी में उनके परिजनों को भी आर्थिक और मानसिक संबल प्राप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *