पर्यावरण दिवस से हरेला पर्व तक श्रीनगर नगर निगम ने चलाया वृहत वृक्षारोपण अभियान
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नगर आयुक्त नूपुर वर्मा के दिशा-निर्देशन में 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 16 जुलाई (हरेला पर्व) तक वृहत वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र के विभिन्न बूथों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चरणबद्ध ढंग से पौधरोपण किया जा रहा है।अभियान के पहले चरण में 5 जून को 10 बूथों पर वृक्षारोपण कार्य संपन्न हुआ। इसके बाद द्वितीय चरण में 5 जुलाई को श्रीनगर,श्रीकोट,राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांग ऐठाणा,राजकीय पशु चिकित्सा रोग अनुसंधान केन्द्र सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गठित टीमों ने प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक हर बूथ पर 10-10 पौधे रोपे।कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षदों,स्वयंसेवकों,संबंधित बूथों के बीएलओ,आशा कार्यकर्तियों और निगम कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वार्ड 35 के पार्षद प्रवेश चन्द्र चमोली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांग ऐठाणा में शिक्षकों के साथ वृक्षारोपण किया। वहीं अन्य वार्डों के पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में पार्षद गुड्डी देवी,कुसुमलता बिष्ट,पूजा बर्वाल,भावना चौहान, मीना देवी,पंकज कुमार सती, प्रदीप राणा उपस्थित रहे। नगर निगम से रविराज सिंह बंगारी, कुलदीप नैथानी,आनंद भंडारी,नवीन कुमार,संजय राणा,अकलेश अवस्थी,भूपेन्द्र बिष्ट,रणजीत तडियाल,विजय राणा,हिमांशु तथा कौशाल्या सहित कई अन्य कर्मचारियों ने भी भागीदारी की।
Spread the love