Spread the love

कोटद्वार में साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई लकी ड्रॉ और ऑनलाइन पे में ठगे गए 1.11 लाख रुपये वापस कराए

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी श्रीनगर गढ़वाल।केस-कोटद्वार निवासी डॉ.अजय काल्पनिक नाम को उनके मोबाइल नम्बर पर एक अनजान नंबर से कॉल आया-बधाई हो डॉक्टर साहब। आपके नाम लकी ड्रॉ में बड़ी इनामी राशि निकली है बस कुछ औपचारिकताएं पूरी कर दीजिए।अज्ञात कॉल का अंदाज़ इतना भरोसेमंद था कि डॉ.साहब ने झांसे में आकर कुछ ही मिनटों में ₹81,000 की राशि कॉलर को ट्रांसफर कर दी लेकिन जैसे ही कॉल कट हुआ और सच्चाई का एहसास हुआ तब तक वे ठगी का शिकार हो चुके थे।अपने साथ धोखाधड़ी का अंदाजा होने से डर व घबराहट में उन्होंने तुरंत साइबर सैल कोटद्वार से संपर्क किया।शिकायत मिलते ही साइबर टीम तुरंत हरकत में आई। संबंधित बैंक और पेमेंट गेटवे से लगातार संपर्क करते हुए साइबर सैल ने समय रहते हुए पूरी 81,000 रू./- की धनराशि डॉ.साहब के खाते में वापस करवा दी।केस-इसी क्रम में एक और कोटद्वार निवासी अरविंद कुमार अपने भाई को UPI के ज़रिए ₹30,000/-भेजना चाहते थे लेकिन एक छोटी सी टाइपिंग गलती ने उनके सामने बड़ी चिंता खड़ी कर दी एक गलत नम्बर टाइप होने से सारा पैसा किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में चला गया। जब उन्होंने उस अज्ञात व्यक्ति से पैसे वापस मांगने की कोशिश की,तो उसके द्वारा साफ़ मना कर दिया गया। जिसके बाद अरविंद कुमार द्वारा साइबर सेल कोटद्वार का दरवाज़ा खटखटाया। आमजन की सहायता में तैयार बैठी साइबर पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक नोडल अधिकारियों से त्वरित संपर्क किया और कुछ ही समय में वह ₹30,000 रू./- की धनराशि अरविंद कुमार के खाते में वापिस करवा दी गई।साइबर सेल की मुस्तैदी व कार्यवाही ने यह साबित कर दिया कि यदि आप समय रहते ऑनलाइन धोखाधड़ी,ठगी की शिकायत करें,तो ठगी से हारी हुई बाज़ी भी जीती जा सकती है।साईबर पुलिस टीम,उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान-प्रभारी साईबर सेल,अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा,मुख्य आरक्षी विमला नेगी,मुख्य आरक्षी आशीष नेगी,आरक्षी अरविन्द राय,आरक्षी अमरजीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp