Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार जनपद के मंगलौर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज के नवनिर्माण और गंगनहर पर वर्षों से बंद पड़े पुल का निर्माण कराने की घोषणा की। इसके साथ ही नारसन खुर्द में नाले की सफाई और पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा। मंगलौर से गुरुकुल बाईपास की ओर जाने वाली सराय राजवाहे की पटरी का निर्माण तथा टिकौला कलां में ग्राम सुथराड़ा की ओर जाने वाले सिलाखाला पर तटबंध बनाया जाएगा। ग्राम ब्रह्मपुर जट में मदन के मकान से योगेंद्र के मकान तक सड़क निर्माण की भी घोषणा की गई। ट्यूबवेल के विद्युत बिल माफ करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने इसका परीक्षण कराने की बात कही। गन्ना मूल्य में वृद्धि की मांग पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में प्रत्येक वर्ष गन्ना मूल्य बढ़ाने का प्रयास करती रही है और इस वर्ष भी जल्द निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंगलौर अपनी सांस्कृतिक विरासत सामाजिक एकता और मेहनतकश लोगों के लिए जाना जाता है। यहां के किसान व्यापारी श्रमिक और छोटे उद्यमी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। राज्य सरकार क्षेत्र की विकास संभावनाओं को अवसरों में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सड़क पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कई कार्य किए गए हैं। नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित की गई है जबकि लिब्बरहेड़ी की आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत क्षेत्र में एक हजार से अधिक लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 21 हजार से अधिक घरों में शौचालय बनाए गए हैं और 32 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 58 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 27 पेयजल पंपिंग योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत उत्तराखंड के किसानों के खातों में अब तक तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है। प्रदेश में किसानों को तीन लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त कृषि ऋण दिया जा रहा है। नहरों से सिंचाई निःशुल्क की गई है और फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत कृषि उपकरणों की खरीद पर 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना आयुष्मान भारत और निःशुल्क राशन सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों के आर्थिक सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर के योगदान और उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है और बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पांच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सुशासन कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए समान नागरिक संहिता सख्त नकल विरोधी कानून और दंगा रोधी कानून लागू किए हैं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के अंतर्गत 200 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है। पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना किसानों की आय बढ़ाना तथा मातृशक्ति का सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में संयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह रुड़की नगर निगम की महापौर अनीता अग्रवाल पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद समालखा के विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना श्यामवीर सैनी शोभाराम प्रजापति आदेश सैनी चौधरी अजीत सिंह किसान आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ब्लॉक प्रमुख कविन्द्र चौधरी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर और मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *