Spread the love

प्रदीप कुमार
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। सर्दी के मौसम में जरूरतमंद बच्चों को राहत और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उत्तरोदय दिल्ली की ओर से शुक्रवार को कीर्तिनगर विकासखंड के नौ राजकीय विद्यालयों में स्वेटर और ट्रैक सूट वितरित किए गए। संस्था की इस पहल से 150 से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ मिला। गर्म कपड़े पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर डॉ. यशवंत नेगी और संस्था के अध्यक्ष आईडी पांडेय ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता करना समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस तरह के सामाजिक प्रयास बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की आवश्यकताओं को समझते हुए उन्हें सहयोग देना समाज की सकारात्मक भागीदारी का परिचायक है। संस्था की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेमली गुरछोली गवाणा सौडू और मायादेवीखाल के साथ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गौंली राजकीय हाईस्कूल बरसोली तथा राजकीय इंटर कॉलेज हिसरियाखाल के विद्यार्थियों को स्वेटर और ट्रैक सूट वितरित किए गए। इस पहल से विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव में मदद मिलने के साथ उनके विद्यालयी जीवन में भी उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम में संस्था के सचिव दिनेश प्रसाद जोशी अनिल जोशी और डॉ.नारायण प्रसाद उनियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज हिसरियाखाल के प्रधानाचार्य डॉ.हर्षमणि पांडेय ने संस्था के इस सहयोगात्मक प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *