Spread the love

प्रदीप कुमार
रिखणीखाल-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी गांव के समीप शनिवार को एक इको वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। वाहन रिखणीखाल से भंगलवाड़ की ओर जा रहा था और उसमें कुल 12 लोग सवार थे। वाहन संख्या यूके 15 टीए 2152 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर थाना रिखणीखाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू अभियान के दौरान चार घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं आठों मृतकों के शव भी खाई से निकाल लिए गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया गया। दुर्घटना में भंगलवाड़ निवासी कांती देवी पत्नी दिनेश चंद्र उम्र 45 वर्ष रेखा देवी पत्नी प्रेम सिंह उम्र 42 वर्ष अनिल देवराड़ा पुत्र जयानंद उम्र 48 वर्ष जो वाहन चालक था सुमित्रा देवी पत्नी रमेश सिंह उम्र 50 वर्ष सुनीता देवी पत्नी मदन सिंह उम्र 45 वर्ष धनेश्वरी देवी पत्नी किशन चंद्र उम्र 46 वर्ष सरोजनी देवी पत्नी मोहन सिंह उम्र 38 वर्ष और रजनी देवी उम्र 25 वर्ष की मृत्यु हुई है। वहीं घायलों में शशि देवी पत्नी गजेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष शकुंतला देवी पत्नी महेंद्र सिंह उम्र 45 वर्ष जगदीश सिंह पुत्र भोपाल सिंह और सत्यवती देवी पत्नी जगदीश उम्र 36 वर्ष शामिल हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *