Spread the love

प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र से एक तस्कर को 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से माल्टा मार्का की 40 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की ओर से मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्यामपुर के नेतृत्व में 28 नवंबर 2026 को श्यामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान रितेश जैसवाल पुत्र विशनाथ जैसवाल के रूप में हुई है। वह वर्तमान में मकान नंबर 14 सीमा का मकान मुखिया गली कोतवाली नगर हरिद्वार में रह रहा था। उसका स्थायी पता हुकुलगंज पाण्डेपुर थाना पाण्डेपुर जनपद वाराणसी उत्तर प्रदेश है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से माल्टा मार्का की 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में कांस्टेबल राजवीर सिंह और होमगार्ड बलधार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *