Spread the love

प्रदीप कुमार
यमकेश्वर-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। थाना यमकेश्वर क्षेत्र में वीवीआईपी आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी देवेन्द्र पींचा ने रविवार 29 नवंबर 2026 को स्वयं यमकेश्वर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल आगमन एवं आवागमन मार्गों तथा आसपास के संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात किए जाने वाले पुलिस बल की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। पौड़ी पुलिस की ओर से वीवीआईपी आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर क्षेत्राधिकारी सदर दिव्येश उपाध्याय और थानाध्यक्ष यमकेश्वर अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *