बाघखाला में कांवड़ियों का भव्य स्वागत फूलों की वर्षा और जयकारों के साथ शिवभक्तों की पदयात्रा का अनोखा दृश्य
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।श्रावण मास में शुरू हुई पवित्र कांवड़ यात्रा के अवसर पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक क्षेत्रान्तर्गत बाघखाला में शुक्रवार को श्रद्धालुओं का ऐतिहासिक और भावनात्मक स्वागत किया गया। आयोजन में विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानन्द सरस्वती मुनि महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने माहौल को आध्यात्मिक आभा से भर दिया।इस दौरान कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उन्हें मालाएं पहनाकर और प्रसाद वितरित कर भव्य अभिनंदन किया गया।हर-हर महादेव के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच शिवभक्तों की सेवा में समर्पित यह आयोजन पूरे क्षेत्र में आस्था,भक्ति और सौहार्द्र का प्रतीक बन गया। कांवड़ यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं का नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक क्षेत्र के स्थानीय लोगों,जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्वागत किया। फूलों की वर्षा और जयकारों के साथ शिवभक्तों की पदयात्रा का हर दृश्य अविस्मरणीय बन गया।कांवड़ियों ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये स्वागत और व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता जतायी और बताया कि यात्रा मार्ग पर उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।श्रद्धालुओं ने आभार प्रकट करते हुये इसे अपनी अब तक की सबसे सुखद यात्रा में से एक बताया।बाघखाला सहित स्वर्गाश्रम-जौंक क्षेत्र,नीलकंठ मंदिर व नीलकंठ मार्ग में कांवड़ मेले को लेकर पूर्णतःश्रद्धामय वातावरण बना हुआ है। शिवभक्तों की सेवा को समर्पित प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्यों में जुटे हुए हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था,स्वास्थ्य,पेयजल,शौचालय आदि की व्यवस्था पहले से ही चाक-चौबंद की गयी थी।इस अवसर पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक की अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल,उप जिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल,उप जिलाधिकारी पौड़ी रेखा आर्य,तहसीलदार यमकेश्वर वैभव जोशी,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अंकित राणा,राजस्व निरीक्षक लक्ष्मणझूला सत्यपाल चौहान,राजस्व निरीक्षक यमकेश्वर चित्र सिंह रावत सहित अन्य उपस्थित थे।
Spread the love