Spread the love

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती से चारधाम यात्रियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा: डॉ.सयाना

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों से पीजी पासआउट करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों को उनके बॉण्ड के अनुसार उन्हें प्रदेश के श्रीनगर,देहरादून, अल्मोड़ा और हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेजों में तैनाती दी गई। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने 19 पीजी बॉण्डधारी पासआउट चिकित्सकों को चार मेडिकल कॉलेजों में तैनाती दिये जाने हेतु सभी प्राचार्यो को डॉक्टरों के नाम सहित लिस्ट भेजी है। 19 चिकित्सकों के मेडिकल कॉलेजों में तैनात होने से मरीजों की चिकित्सा सेवा में बढ़ोत्तरी होगी। जबकि चारधाम यात्रा काल के दौरान तीर्थ यात्रियों को चिकित्सा सेवा बेहतर मिलेगी। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ.आशुतोष सयाना ने बताया कि मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी,श्रीनगर और देहरादून से पासआउट पीजी बॉण्डधारी 19 चिकित्सकों को चार मेडिकल कॉलेजों में तैनाती दी गई है।जिसमें एनेस्थिसिया, ईएनटी,जनरल मेडिसिन,जनरल सर्जरी,पीडिया,रेस्पिरेटरी मेडिसिन,आब्स एंड गायनी और ऑप्थल्मोलॉजी विषयों में पीजी करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेजों में बॉण्ड के अनुसार सेवाएं देने के लिए तैनाती दी गई है। जिसमें सबसे अधिक आठ पीजी पासआउट चिकित्सक श्रीनगर मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को मिले। जबकि चार देहरादून,पांच अल्मोड़ा तथा दो हल्द्वानी को मिले है।डॉ.सयाना ने बताया कि पीजी पासआउट डॉक्टरों की तैनाती होने से मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में चिकित्सा सेवा में इजाफा होगा और मरीजों को सुविधा मिलेगी ही साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सेवा में पीजी चिकित्सकों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने सभी डॉक्टरों को मरीज और अस्पताल हित में बेहतर सेवाएं देने की शुभकामनाएं दी है। कहा कि मेडिकल कॉलेजों से अब हर साल पीजी करने वाले चिकित्सक पासआउट होगे।जिससे मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों को विशेषज्ञ चिकित्सक मिलने से जो कमी आज तक चली आ रही थी,वह पूरी होगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा का विशेष प्रयास है कि मेडिकल कॉलेजों में सभी विषयों पर पीजी कोर्स संचालित हो,जिससे प्रदेश को जरूरत के अनुसार चिकित्सक हर साल मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp