Spread the love

भागीरथी कला संगम संस्था ने पौड़ी बस स्टैंड के निकट बिजली विभाग ऑफिस के पास चलाया स्वच्छता अभियान

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।भागीरथी कला संगम संस्था का स्वच्छता कार्यक्रम पौड़ी बस स्टेंड के निकट बिजली विभाग ऑफिस के आसपास किया गया वहां बहुत झाड़ियां थी जो कि बाघ,सांप का बहुत सुंदर छिपने का स्थान बना था पूरी झाड़ियां काट कर साफ किया गया,झाड़ियों में कचरा बहुत फेंका गया है जो बहुत दुखद है लोग अपने घर को साफ जरूर रखते हैं और समाज के आस पास गंदगी फैला रहे है घास के अंदर व्हिस्की और रम की बोतलों का अंबार लगा था। आस पास के घरों के लोगों का कहना है हम बोलते बोलते थक गए,हमारे सामने तो नहीं डालते किंतु रात के अंधेरे में डाल देते हैं बहुत गलत है,आज सभी झाड़ियां काट दी गई। सभी सम्भ्रांत व्यक्तियों से निवेदन है कृपया स्वच्छता में सहयोग दें। अध्यक्ष भागीरथी कला संस्था के राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने सभी सम्मानित सदस्यों का आभार प्रकट किया और कहा आपने अपना अमूल्य समय समाज सेवा में जो लगाया है उसका बहुत बहुत धन्यवाद,आशा है आप इसी प्रकार संस्था को सहयोग देते रहेंगे। आज श्रम दान में राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल अध्यक्ष,मुकेश नौटियाल उपाध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष,रमेश चंद्र थपलियाल संरक्षक,हरेंद्र तोमर,संजय कोठारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp