Spread the love

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार न्यायालय परिसर श्रीनगर में सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पौड़ी के आदेशानुसार सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी नाज़िश कलीम के द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2025 को स्थान न्यायालय परिसर श्रीनगर में सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत श्रीनगर में संचालित हो रहे सभी मेडिकल स्टोर के संचालकों के साथ आज दिनाक 22 जुलाई 2025 को एक गोष्टी आयोजित की गई जिसमें श्रीनगर में स्थित सभी मेडिकल स्टोर के संचालकों द्वारा भौतिक रूप से बैठक में प्रतिभाग किया गया एवं हरेला अभियान के तहत न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया इस अवसर पर सिविल जज जूनियर डिवीजन कुमारी अलका,अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्रीनगर प्रमेश चंद्र जोशी,संरक्षक अनूप श्री पांथरी,महेंद्र पाल सिंह रावत प्रदीप मैठाणी सुबोध भट्ट देवी प्रसाद खरे वरिष्ठ औषधि निरीक्षक पौड़ी गढ़वाल नीरज कुमार,औषधि निरीक्षक सीमा बिष्ट चौहान,सप्लाई अधिकारी भानु प्रताप सिंह,पी एल वी/अधिकार मित्र पूनम हटवाल,प्रियंका राय,रोशनी देवी तथा श्रीनगर में संचालित हो रहे सभी मेडिकल स्टोरों के संचालक आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp