Spread the love

रेनबो पब्लिक स्कूल में नवगठित शिक्षक-अभिभावक संघ:संवाद और सहयोग का नया अध्याय

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।25 जुलाई 2025 रेनबो पब्लिक स्कूल,चौरास (श्रीनगर) स्थित श्री श्री सभागार में आज शिक्षक-अभिभावक संघ की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान संघ के अध्यक्ष दौलत सिंह कठैत ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य सत्र 2025-26 के लिए नए शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन करना था। चर्चा और सहमति के उपरांत सर्वसम्मति से नए संघ का गठन निम्नानुसार किया गया:अध्यक्ष:गुंजन पाण्डेय,उपाध्यक्ष:प्रीति सेमवाल,
सचिव:अनूप बहुगुणा,सदस्य:राजलक्ष्मी,प्रदीप मल,भावना कोठियाल,राकेश डंगवाल,यशोदा डोभाल,अंजली गुप्ता एवं पारूल पटवाल।प्रधानाचार्य डॉ.रेखा उनियाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को विद्यालय की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सूक्ष्म जलपान के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp