सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन" अभियान के तहत रुद्रप्रयाग में औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल के निर्देशों एवं जिला जज/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के आदेशानुसार, आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को "सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन" अभियान के अंतर्गत औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।यह संयुक्त निरीक्षण सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग पायल सिंह के नेतृत्व में,एक्सपायरी दवाओं एवं अवैध वस्तुओं की बिक्री पर रोकथाम हेतु गठित समिति के समस्त सदस्यों के साथ मिलकर किया गया। निरीक्षण के दौरान रुद्रप्रयाग बाजार स्थित कई औषधि दुकानों का भ्रमण कर दवाओं की गुणवत्ता,वैधता एवं भंडारण की स्थिति का अवलोकन किया गया।इस अवसर पर औषधि निरीक्षक अमित आजाद सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित और मानक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा एक्सपायरी या प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर कठोर निगरानी रखना है।
Spread the love
सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत रुद्रप्रयाग में औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल के निर्देशों एवं जिला जज/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के आदेशानुसार, आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को “सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” अभियान के अंतर्गत औषधि दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।यह संयुक्त निरीक्षण सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग पायल सिंह के नेतृत्व में,एक्सपायरी दवाओं एवं अवैध वस्तुओं की बिक्री पर रोकथाम हेतु गठित समिति के समस्त सदस्यों के साथ मिलकर किया गया। निरीक्षण के दौरान रुद्रप्रयाग बाजार स्थित कई औषधि दुकानों का भ्रमण कर दवाओं की गुणवत्ता,वैधता एवं भंडारण की स्थिति का अवलोकन किया गया।इस अवसर पर औषधि निरीक्षक अमित आजाद सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित और मानक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा एक्सपायरी या प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर कठोर निगरानी रखना है।