NALSA वीर परिवार सहायता योजना 2025" का शुभारंभ एवं रुद्रप्रयाग में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।कार्यकारिणी अध्यक्ष,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली,न्यायमूर्ति सूर्यकांत शर्मा द्वारा देशभर में "NALSA वीर परिवार सहायता योजना,2025" की शुरुआत की गई है।यह योजना रक्षाकर्मियों,भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को विधिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।इसी क्रम में आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रुद्रप्रयाग द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में एक लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई। इस क्लीनिक का उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत शर्मा जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।रुद्रप्रयाग में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम की मेजबानी सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पायल सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर सूबेदार मेजर ए.एस.बिष्ट,सहायक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सहित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारी,प्राधिकरण के तकनीकी कर्मी,पैनल अधिवक्ता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आगंतुकों को NALSA की विभिन्न योजनाओं एवं उनके लाभों के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई,ताकि वे विधिक सहायता की सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें।
Spread the love
NALSA वीर परिवार सहायता योजना 2025″ का शुभारंभ एवं रुद्रप्रयाग में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।कार्यकारिणी अध्यक्ष,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली,न्यायमूर्ति सूर्यकांत शर्मा द्वारा देशभर में “NALSA वीर परिवार सहायता योजना,2025” की शुरुआत की गई है।यह योजना रक्षाकर्मियों,भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को विधिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।इसी क्रम में आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रुद्रप्रयाग द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में एक लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गई। इस क्लीनिक का उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत शर्मा जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।रुद्रप्रयाग में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम की मेजबानी सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पायल सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर सूबेदार मेजर ए.एस.बिष्ट,सहायक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सहित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारी,प्राधिकरण के तकनीकी कर्मी,पैनल अधिवक्ता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आगंतुकों को NALSA की विभिन्न योजनाओं एवं उनके लाभों के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई,ताकि वे विधिक सहायता की सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें।