Spread the love

राशन कार्ड सत्यापन को लेकर कुशलानाथ ने जिलाधिकारी से मांगा दो माह का अतिरिक्त समय कैंप लगाने की भी रखी मांग

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल,29 जुलाई। सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता कुशलानाथ ने जिलाधिकारी,जनपद पौड़ी गढ़वाल को एक ज्ञापन प्रेषित कर राशन कार्ड सत्यापन के लिए आवश्यक आय प्रमाण पत्र जमा करने की समय-सीमा बढ़ाने और कैंप आयोजित करने की मांग की है।ज्ञापन में उन्होंने उल्लेख किया है कि श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में लगभग 4000 राशन कार्ड धारक हैं। वर्तमान में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों को आय प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जमा करना है,जबकि एक प्रमाण पत्र बनने में ही 15 दिन का समय लग रहा है।वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण राजस्व विभाग पहले से ही व्यस्त है, जिससे प्रमाण पत्र निर्माण की गति धीमी हो गई है।ऐसे में अल्प समय मिलने की स्थिति में जरूरतमंदों के राशन कार्ड निरस्त होने की आशंका बनी हुई है।कुशलानाथ ने मांग की है कि राशन कार्ड धारकों को आय प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कम से कम दो महीने का समय दिया जाए। साथ ही तहसील श्रीनगर एवं नगर निगम कार्यालय में एक सप्ताह का विशेष कैंप आयोजित किया जाए,जिसमें नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त,सभी पार्षदगण,तहसील प्रशासन एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहकर प्रमाण पत्र निर्माण प्रक्रिया में सहयोग करें।उन्होंने आग्रह किया कि जिलाधिकारी इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेकर जनहित में आवश्यक कदम उठाएं,जिससे समस्त राशन कार्ड धारकों को समय पर सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp