Spread the love

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर न्यायालय परिसर श्रीनगर में प्लान ऑफ एक्शन की बैठक आयोजित

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज जूनियर डिवीजन कुमारी अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्षता में आज दिनांक 29 जुलाई 2025 को स्थान सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्र.श्रे.),श्रीनगर,जिला पौड़ी गढ़वाल के विश्राम कक्ष में माह जुलाई,2025 के प्लान ऑफ एक्शन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में बार एसोशिएशन अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,संरक्षक अनूप श्री पांथरी,एस.एस.आई.भुवन चन्द्र कोतवाली श्रीनगर,दीपक सिंह भण्डारी तहसीलदार श्रीनगर,अरविन्द कठैत ब्लॉक ऑफिस खिसू,अश्वनी रावत खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं पी.एल.वी.सदस्य पूनम हटवाल,प्रियंका रॉय,प्रकाश नेगी,मानव आदि उपस्थित रहे।उक्त बैठक के दौरान माह जुलाई,2025 के प्लान ऑफ एक्शन के संबंध में दिनांक 30 जुलाई 2025 को व्यक्तियों की तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस”के अवसर पर बाल सुरक्षा यात्रा अभियान चलाये जाने के विषय में चर्चा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp