Spread the love

स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा खैरसैंण नवोदय विद्यालय में तंबाकू मानसिक स्वास्थ्य व मुख स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा संयुक्त संवेदीकरण जागरुकता गतिविधि के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय ख़ैरसेंण में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम,राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम,राष्ट्रीय मुख स्वास्थ कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छात्र छात्राओं नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत नशीले पदार्थों के उपयोग से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया तथा कोटपा एक्ट 2003 तथा तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों को लेकर जानकारी दी गई।कार्यक्रम में एन.टी.सी.पी.कंसलटेंट श्वेता गुसाईं ने मौजूद छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में युवाओं में नशीली दवाओं का चलन गंभीर सामाजिक एवं मानसिक समस्या बन गया है अक्सर जिज्ञासा एवं गलत संगति के चलते युवा नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं जिससे उनके व्यवहार स्वास्थ्य एवं सामाजिक जीवन पर विपरीत असर पड़ता है। उन्होंने छात्रों को नशे व तंबाकू से दूर रहे हेतु प्रेरित भी किया। इस दौरान ओरल हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत 422 छात्रों की डेंटल हाइजीन एवं ओरल स्क्रीनिंग की गई।इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य जितेन्द्र धस्माना,अवनीत कुमार,वीरेंद्र सिंह,डॉ.शशांक उनियाल,मनमोहन देवली,व विद्यालय के छात्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp