Spread the love

जनपद रुद्रप्रयाग की रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में हुआ शुक्रवार की पुलिस परेड का आयोजन

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनांक 8 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को रतूड़ा स्थित रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। निर्धारित समयावधि में एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।तत्पश्चात हल्की दौड़ के साथ परेड की शुरुआत की गयी। स्वयं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्मिकों के साथ दौड़ लगायी।तत्पश्चात सामूहिक मार्च पास्ट के उपरान्त परेड को अलग-अलग टुकड़ियों (टोलियों) में विभाजित कर कवायद (ड्रिल) करायी गयी।इस दौरान मार्च यानि चलने के विभिन्न तरीकों,तेज चाल,धीरे चाल,अभिवादन के तरीके इत्यादि का अभ्यास कराया गया।खाली हाथ एवं शस्त्र सहित ड्रिल अभ्यास कराया गया। उपस्थित कार्मिकों को नियमित उपयोग में प्रयोग में लाये जाने वाले शस्त्रों की हैंण्डलिंग,रख-रखाव की जानकारी व अभ्यास करवाया गया। परेड के पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की सभी मदों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। आज आयोजित हुई परेड के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल,यातायात निरीक्षक कैलाश शर्मा,यातायात निरीक्षक श्याम लाल,प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक दमयन्ती गरोड़िया,समस्त थाना प्रभारी,शाखा प्रभारी सहित 90 पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp