स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर के गोला बाजार में पांच साल बाद भव्य परेड व झांकी प्रतियोगिता
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार श्रीनगर के ऐतिहासिक गोला बाजार में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। पांच वर्षों के अंतराल के बाद 15 अगस्त को यहां भव्य स्कूली परेड और देशभक्ति से ओत-प्रोत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम श्रीनगर द्वारा किया जा रहा है। तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी ने बताया कि इस आयोजन से जहां शहरवासियों में देशभक्ति की भावना प्रबल होगी,वहीं विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और अनुशासन प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
परेड का रूट और समय
सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं 15 अगस्त की सुबह 9 बजे जीजीआईसी स्कूल मैदान में एकत्र होंगे। परेड जीजीआईसी स्कूल से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी,गोला बाजार और गणेश बाजार से होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त होगी। गोला पार्क में सुबह 10 बजे सामूहिक ध्वजारोहण और झंडा सलामी कार्यक्रम होगा।
तीन वर्गों में प्रतियोगिताएं
परेड सीनियर,जूनियर और प्राइमरी वर्गों में आयोजित होगी। प्रत्येक विद्यालय केवल एक वर्ग में ही भाग ले सकेगा। सभी वर्गों में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा एनसीसी और स्काउट-गाइड/एनएसएस के लिए अलग से प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार रहेंगे।झांकी प्रतियोगिता भी सीनियर,जूनियर और प्राइमरी स्तर पर आयोजित होगी। हर विद्यालय एक ही वर्ग में भाग ले सकेगा।झांकियों की थीम "देशभक्ति एवं स्वच्छता" होगी। इसमें भी प्रथम,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।
*रचनात्मक प्रतियोगिता का आकर्षण*
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा स्वच्छता पर आधारित अधिकतम 20 पंक्तियों की कविता या गीत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई,जिसमें सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था
इस बार आयोजन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए जीजीआईसी और रामलीला मैदान में जलपान की व्यवस्था की गई है। महापौर आरती भंडारी ने सभी विद्यालयों,विद्यार्थियों,शिक्षकों और नगरवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर शहर की सांस्कृतिक विरासत और देशभक्ति की भावना को और मजबूत बनाएं।इस कार्यक्रम में पार्षदगण,नगर निगम अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love
स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर के गोला बाजार में पांच साल बाद भव्य परेड व झांकी प्रतियोगिता
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार श्रीनगर के ऐतिहासिक गोला बाजार में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। पांच वर्षों के अंतराल के बाद 15 अगस्त को यहां भव्य स्कूली परेड और देशभक्ति से ओत-प्रोत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम श्रीनगर द्वारा किया जा रहा है। तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी ने बताया कि इस आयोजन से जहां शहरवासियों में देशभक्ति की भावना प्रबल होगी,वहीं विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और अनुशासन प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। परेड का रूट और समय
सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं 15 अगस्त की सुबह 9 बजे जीजीआईसी स्कूल मैदान में एकत्र होंगे। परेड जीजीआईसी स्कूल से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी,गोला बाजार और गणेश बाजार से होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त होगी। गोला पार्क में सुबह 10 बजे सामूहिक ध्वजारोहण और झंडा सलामी कार्यक्रम होगा। तीन वर्गों में प्रतियोगिताएं
परेड सीनियर,जूनियर और प्राइमरी वर्गों में आयोजित होगी। प्रत्येक विद्यालय केवल एक वर्ग में ही भाग ले सकेगा। सभी वर्गों में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा एनसीसी और स्काउट-गाइड/एनएसएस के लिए अलग से प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार रहेंगे।झांकी प्रतियोगिता भी सीनियर,जूनियर और प्राइमरी स्तर पर आयोजित होगी। हर विद्यालय एक ही वर्ग में भाग ले सकेगा।झांकियों की थीम “देशभक्ति एवं स्वच्छता” होगी। इसमें भी प्रथम,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।
*रचनात्मक प्रतियोगिता का आकर्षण*
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा स्वच्छता पर आधारित अधिकतम 20 पंक्तियों की कविता या गीत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई,जिसमें सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था
इस बार आयोजन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए जीजीआईसी और रामलीला मैदान में जलपान की व्यवस्था की गई है। महापौर आरती भंडारी ने सभी विद्यालयों,विद्यार्थियों,शिक्षकों और नगरवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर शहर की सांस्कृतिक विरासत और देशभक्ति की भावना को और मजबूत बनाएं।इस कार्यक्रम में पार्षदगण,नगर निगम अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।