रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शिक्षा मंत्री का किया भव्य स्वागत युवा महोत्सव में दिखाई अपनी प्रतिभा
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल के लिए आज का दिन गौरव और उत्साह से भरा रहा,जब विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों ने उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का भव्य स्वागत किया। यह अवसर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा स्वामी मनमथन सभागार,चौरास में आयोजित भव्य युवा महोत्सव का था,जिसमें प्रदेशभर से आए विद्यार्थी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की मार्चिंग बैंड ने बैगपाइप और ड्रम की मधुर गूंज के साथ सुसंगठित ड्रिल का प्रदर्शन किया। जैसे ही बैंड ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकधुन बेडु पाको बारामासा की मनमोहक प्रस्तुति दी,पूरा सभागार पर्वतीय संस्कृति की मधुरता और गरिमा से भर उठा।छात्रों के अनुशासन,तालमेल और उत्साह ने दर्शकों का मन मोह लिया। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने मंच से अपने संबोधन में रेनबो पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की इस अद्वितीय प्रस्तुति की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां न केवल बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं,बल्कि हमारी लोक संस्कृति को जीवित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों ने भी छात्रों की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे स्कूल परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत है,और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में विद्यालय की प्रतिभा का प्रदर्शन जारी रहेगा।कार्यक्रम में विद्यार्थियों,अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। सभी ने एक स्वर में माना कि इस तरह के आयोजन न केवल सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का माध्यम हैं,बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का श्रेष्ठ प्रयास भी हैं।
Spread the love