Spread the love

गढ़वाल विवि के छात्र भी बनेंगे राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण परीक्षा एनएसपीसी के प्रतिभागी-कुलपति

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।देशभर में छात्रों को पर्यावरण और संस्कृति से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम के रूप में वन,पर्यावरण एवं शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण परीक्षा NSPC का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के युवा शक्ति जिला प्रमुख एवं यूथ आइकॉन देवराघेन्द्र सिंह ने गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने NSPC के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार पोस्टरों का विमोचन किया और विश्वविद्यालय के छात्रों को इस परीक्षा से जोड़ने का आश्वासन दिया।कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि देशभर के छात्रों को पर्यावरण और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वन,पर्यावरण एवं शिक्षा मंत्रालय द्वारा विश्वविद्यालय को औपचारिक जानकारी दी गई है।कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि देश में सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण संरक्षण है। यदि युवा शक्ति इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ती है तो पर्यावरण संरक्षण को एक नई गति मिलेगी।उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू छात्र कल्याण अधिष्ठाता,नियंता मंडल और सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश भेजे जाएंगे,ताकि अधिक से अधिक छात्र राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में पंजीकरण कर सकें। इस अवसर पर देवराघेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि सभी छात्र इको मित्रम एप के माध्यम से 21 अगस्त तक परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय प्रमुख गोपाल आर्य के नेतृत्व में यह अभियान न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी संचालित हो रहा है। इस मौके पर गढ़वाल विवि के प्रो.हरभजन सिंह चौहान,मनमोहन सिंधवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।देवराघेन्द्र सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस अभियान को सभी परिसरों में लागू करने के निर्णय के लिए आभार जताया।सेंट थेरेसास स्कूल के छात्र भी बनेगी प्रतिभागी-पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में नगर के सेंट थेरेसा कान्वेट स्कूल के छात्र भी प्रतिभागी बनेगे। विद्यालय के प्रबंधक फादर जॉनसन और सिस्टर एनसी उक्केन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्रों को जोड़ने के लिए इस तरह के कार्यक्रम सराहनीय है। कहा कि कान्वेंट स्कूल के छात्रों को भी उक्त परीक्षा में पंजीकरण कराया जायेगा। देवराघेन्द्र सिंह ने विद्यालय प्रबन्धन द्वारा उक्त कार्यक्रम से छात्रों को जोड़े जाने की पहल करने पर आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp