Spread the love

हरिद्वार में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर क्रॉस कंट्री दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार जिला कक्रीड़ाधिकारी शबाली गुरुंग ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून के तत्वावधान तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार द्वारा 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 14 अगस्त 2025 को 14 वर्ष एवं 16 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिका तथा ओपन पुरुष/महिला वर्ग में क्रास कन्ट्री दौड़ का आयोजन योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार से कचहरी चौक से वापस योगस्थली खेल परिसर तक किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीडा अधिकारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 76 बालक एवं 53 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त 19 वर्ष से कम आयु के बालकों की जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में 68 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण प्रमोद चन्द्र पाण्डेय.जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया।इस अवसर पर शबाली गुरूंग जिला कीड़ा अधिकारी,प्रदीप कुमार उपक्रीड़ा अधिकारी,प्रजापति कुकरेती मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,विक्रम सिंह अनुराग राठी सहायक प्रशिक्षक,शिखा बिष्ट,दीपक जोशी सहायक प्रशिक्षक,कॉ.प्र.अनुराग धामन्दा एथलेटिक्स,कॉ.प्र.अक्षत कुकरेती टी.टी.कॉ.प्र.हाकी परिमिता,आदित्य गुप्ता का.प्र.जूडो,राजन राणा का.प्र.क्रिकेट,शुभम बोहरा का.प्र.फुटबाल,विजय पाल हाँकी प्र.सौरभ पटवाल,अक्षय राठी मनोज कुमार,एवं अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp