Spread the love

स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर डॉ.बी.पी.नैथानी को एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में कुलपति ने किया सम्मानित बार एसोसिएशन ने जताई खुशी

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बार काउंसिल उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर डॉ.बी.पी.नैथानी एवं गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को हर घर तिरंगा अभियान 2025 के तहत हेमवती नन्दन बहुगुणा गढवाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के कुलपति प्रोफेसर सिंह के द्वारा सम्मानित करने पर हार्दिक खुशी जताई और कुलपति प्रोफेसर सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया अर्जुन सिंह भण्डारी ने कहा कि डॉ.बी.पी.नैथानी एवं मंजू नैथानी का स्वच्छता अभियान श्रीनगर शहर व आस-पास के क्षेत्रों में लोगों में स्वच्छता के प्रति जागृति जगाने में ऐतिहासिक एंव अभूतपूर्व रहा है एवं उपरोक्त स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ.बी.पी.नैथानी का स्वच्छता अभियान आज घर-घर में लोकप्रिय है यह सभी डॉ.बी.पी.नैथानी के अथक प्रयासों का फल है ऐसे समय में उन्हें कुलपति प्रोफेसर सिंह द्वारा सम्मानित करना एक स्वागत योग्य कदम है जो श्रीनगर शहर के सभी लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत बनेगा अनूप श्री पांथरी ने कहा कि गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी द्वारा श्रीनगर शहर में गंगा आरती को एक भव्य एवं अलौकिक स्वरूप दिया गया है एवं उन्होनें गंगा आरती को श्रीनगर शहर में ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बना दिया गया है जिसके लिए प्रेम बल्लभ नैथानी एवं गंगा आरती समिति के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं ऐसे समय में कुलपति प्रोफेसर सिंह द्वारा गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्ल्म नैथानी को सम्मानित करना एक स्वागत योग्य कदम हैं अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी ने कहा कि डाॅ.बी.पी.नैथानी का श्रीनगर शहर में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागृति पैदा करने में अभूतपूर्व योगदान है वह अपने वाहन में लगे लाउड स्पीकर से लोगों को लगातार स्वच्छता के प्रति जागृत करते रहते है वह श्रीनगर शहर में स्वच्छता के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं उनको हर घर तिरंगा 2025 अभियान के तहत कुलपति महोदय प्रोफेसर सिंह द्वारा सम्मानित करना एक उत्कृष्ट सराहनीय पहल है जिसकी बार ऐसोसिएशन श्रीनगर सराहना करती है।खुशी व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप श्री पांथरी,अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी, कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट,पूर्व महासचिव विकास पंत,सह सचिव देवी प्रसाद खरे,सुनीता भण्डारी,पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी,बलबीर सिंह रौतेला,सुरेन्द्र सिंह रौथाण,ओम प्रकाश मैठाणी,राजेश जैन,आनंद सिंह बुटोला,परमानंद मैठाणी,नितेश भारती,रतन सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp