भाजपा नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और एकजुटता
प्रदीप कुमार
पौड़ी गढ़वाल।भाजपा पौड़ी कार्यालय में जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत एवं खिरसू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला द्वारा ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी और विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह का भव्य स्वागत किया गया। यह आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और एकजुटता का प्रतीक बना,जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी एवं विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि संगठन को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करते रहना होगा।कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और सम्मान की भावना देखने को मिली,जिससे संगठनात्मक मजबूती को नई धार मिली। नेताओं ने एक स्वर में पौड़ी एवं खिरसू क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।इस अवसर पर जिला विधायक प्रतिनिधि रमेश मंद्रवाल,मंडल महामंत्री भूपेंद्र पवार,कमल रावत,महावीर सिंह,सुरेंद्र रावत,अनंत भंडारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
