Spread the love

कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य झांकी का आयोजन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर में इस बार कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था भागीरथी कला संगम द्वारा एक अद्भुत और भव्य झांकी का आयोजन किया गया। झांकी का प्रारंभ सरस्वती विद्या मंदिर से हुआ,जो नगर के मुख्य बाज़ार मार्गों से होते हुए पुनः सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुई।पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा और भक्तिभाव से परिपूर्ण वातावरण ने नगर को कृष्णमय बना दिया।झांकी में नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन कर लोगों का मन मोह लिया। विशेष रूप से कृष्ण पुंडीर ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई,वहीं कृष्णा वैष्णवी पुंडीर ने राधा का रूप धारण किया। आराधना ने रुक्मिणी,शुभम नाग ने सुदामा,और साक्षी,अंकिता,नंदनी ने गोपियों का रूप धारण किया। वहीं हर्ष तोमर ग्वाल बाल बने। झांकी का मुख्य सूत्रधार पारंपरिक वाद्य यंत्र हुड़का रहा,जिसने पूरे आयोजन को लोकसंगीत की छटा से और भव्य बना दिया।कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल के साथ संरक्षक भगवती प्रसाद पुरी,रमेश चंद्र थपलियाल,भगत सिंह बिष्ट,कन्हैयालाल नौटियाल,दीनबंधु सिंह चौहान,मदन गडोई,राजेंद्र सिंह रावत,हरेंद्र तोमर,पदविंदर रावत,रवि पुरी,संजय कोठारी,प्रमोद कुमार,सुरजीत पुंडीर,दिनेश उनियाल,सूर्य प्रकाश नौटियाल,मुकेश नौटियाल,धर्मेंद्र,अरुण नेगी,कमल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इसके साथ ही व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल व शैलेश रावत ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन की सराहना की।समापन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp