Spread the love

डीएम गढ़वाल ने बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।जिलाधिकारी गढ़वाल स्वाति एस भदौरिया ने सोमवार को श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक सुधार हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।निरीक्षण के दौरान डीएम सबसे पहले ओपीडी पंजीकरण काउंटर पहुँचीं,जहाँ उन्होंने मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया एवं समय पर मिलने वाली पर्ची की व्यवस्था को देखा। इसके बाद उन्होंने विभिन्न ओपीडी कक्ष,अल्ट्रासाउंड कक्ष,एक्स-रे,एमआरआई सेक्शन तथा इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया।इमरजेंसी वार्ड में जिलाधिकारी ने वहाँ रखी जाने वाली जरूरी जीवन रक्षक दवाइयों का ब्योरा चेक किया। साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों से मरीजों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं,दवाइयों की उपलब्धता और उपचार की समय-सीमा के बारे में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के ठहरने की समस्या पर भी चर्चा की।उन्होंने रेन बसेरे की स्थिति की जानकारी ली और एसडीएम को रेन बसेरे का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को शव वाहन (डेड बॉडी वेन) की व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया,ताकि आकस्मिक स्थिति में मरीजों के परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर एसडीएम नुपुर वर्मा,डॉ.अजेय विक्रम सिंह,डॉ.सतीश कुमार,डाॅ.मोहित कुमार,अनिल उनियाल सहित अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp