स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न ब्लॉकों में लगाए स्वास्थ्य शिविर 388 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ.शिव मोहन शुक्ला के निर्देशानुसार जनपद के पाबौं,पोखड़ा,खिर्शू, दुगड़डा, यमकेश्वर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 388 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बताया जिन जगहों पर भारी बारिश से सम्पर्क मार्ग टूट गए है या बारिश के चलते गाँव से लोगों को स्वास्थ्य उपचार के लिए अस्पताल आने में कठिनाइयां आ रही है उन सभी स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर आमजन को सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम में आज पोखड़ा ब्लॉक के सिलेथ में 40,खिर्शु के नौगांव न्यानगढ़,ग्वाड,में 179,पाबौं के फल्दवाड़ी,नौठा में 92,यमकेश्वर के खेड़ामल्ला में 22 चिकित्सा लोगों की संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों/ आयुष्मान आरोग्य मंदिर में टीम गठित कर स्वास्थ्य शिविर लगाकर आम जनमानस को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ ही दवाईयां वितरित की गई। इसके साथ ही दुगड़डा ब्लॉक में होम सफा नशा मुक्ति केंद्र में 55 लोगों की स्वास्थ्य परीक्षण,टीबी स्क्रीनिंग के साथ ही एक्सरे किए गए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,फार्मेसी अधिकारी,नर्सिंग अधिकारी सीएचओ,एएनएम व आशा कार्यकर्ता शामिल रहे।
Spread the love