Spread the love

फर्जी फौजी बनकर युवती से 1.25 लाख की ठगी पौड़ी पुलिस ने रानीखेत से किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 7 जून 2025 को स्थानीय निवासी उदयरामपुर कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से एक व्यक्ति व्यक्ति से दोस्ती हुई जिसने अपना नाम कमल बताकर स्वयं को भारतीय सेना में कार्यरत होना बताया एवं मुझे शादी का झांसा देकर मुझसे लगभग 1.25 लाख रुपए की ठगी की गई है। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा धोखाधड़ी की इस घटना को गम्भीरता से लेते हुये इस सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उक्त प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई।विवेचक द्वारा की गई विवेचनात्मक कार्यवाही एवं पुलिस टीम द्वारा जुटाई गई जानकारी तथा सुरागसी-पतारसी के आधार पर उक्त प्रकरण में अभियुक्त भानु प्रकाश वर्मा उर्फ़ कमल निवासी- रानीखेत अल्मोड़ा द्वारा वादनी के साथ धोखाधड़ी कर ठगी करने करने की पुष्टि हुई। जिसके द्वारा फर्जी नाम पता बताकर व भारतीय सेना में फर्जी रूप से कार्यरत होना बताया गया यह व्यक्ति पूर्व में उदयपुर में होटल में काम करता था। जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा भानु प्रकाश को रानीखेत से गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय मे पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।नाम पता अभियुक्त।भानु प्रकाश वर्मा उर्फ़ कमल (उम्र-28 वर्ष) निवासी- रानीखेत,अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp