Spread the love

सात सितंबर को होगी पौड़ी जिले की सेवा पखवाड़ा जिला कार्यशाला-कमल किशोर

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपूर्ण उत्तराखंड में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस क्रम में पौड़ी जिले में भी सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने हेतु जिला कार्यशाला का आयोजन 7 सितंबर को भाजपा जिला कार्यालय पौड़ी में किया जाएगा।भाजपा पौड़ी के जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में दायित्वधारी राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों में मुख्य रूप से रक्तदान शिविर,स्वास्थ्य शिविर,पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता अभियान,वृक्षारोपण सहित कई जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिला अध्यक्ष कमल किशोर ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में पौड़ी जिले के अंतर्गत आने वाले प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी,प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सहसंयोजक,विधायक,विधानसभा प्रत्याशी,दायित्वधारी,नगर पालिका अध्यक्ष,नगर पंचायत अध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष,ब्लॉक प्रमुख,जिला पदाधिकारी,अभियान की जिला समिति,जिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री,जिला प्रकोष्ठ संयोजक व सहसंयोजक,मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री,अभियान की मंडल समिति मौजूद रहेगी।उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने मंडलों के अंतर्गत आने वाले सभी अपेक्षित पदाधिकारियों को समय से सूचित कर दें ताकि 7 सितंबर को होने वाली जिला कार्यशाला में अधिकतम संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हो और 17 सितंबर से आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सके।गणेश भट्ट,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा,पौड़ी गढ़वाल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp