जनपद में 2 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनायी जाएगी गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आगामी 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनायी जाएगी। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि 2 अक्टूबर को प्रातः08:00 बजे सभी सरकारी,अर्द्धसरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा,इसके उपरांत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर रामधुन एवं गांधी जी के भजनों का गायन होगा।इसके पश्चात गांधी जी के जीवन संघर्ष,देश सेवा,जीवन मूल्यों,निर्बलों के कल्याण से जुड़ी अंत्योदय की अवधारणा,भावनात्मक एवं राष्ट्रीय एकता,तथा अखंडता पर संक्षिप्त परिचर्चा की जाएगी।8.30 बजे शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों,कॉलेजों में गांधीवादी जीवन दृष्टि का प्रचार तथा गांधी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर वाद विवाद तथा गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशा मुक्ति विषयक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।09:00 बजे नगर पालिका द्वारा कंडोलिया पार्क स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। तत्पश्चात प्रातः11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विकास भवन,पौड़ी में गांधी जी के सिद्धांतों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें महात्मा गांधी के नेतृत्व में चलाए गए स्वाधीनता आंदोलन,उत्तराखंड में उसका प्रभाव,गांधी जी के रचनात्मक कार्यक्रम,व्यक्तिगत सत्याग्रह,वंचित वर्गों के उत्थान,महिला सशक्तिकरण,बाल सुरक्षा,प्रौढ़ शिक्षा,सामाजिक विषमता उन्मूलन,नैतिकता,भाईचारा और सर्वधर्म समभाव जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही उपस्थित जनसमूह को गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया जाएगा।जिलाधिकारी ने गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित स्वच्छता अभियान और विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता का आह्वान किया है।
Spread the love