Spread the love

स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अवसर पर खिर्षु में निशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अवसर पर स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्षु में निशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख,अनिल भंडारी द्वारा किया गया।इस अवसर पर उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर की विशेषज्ञ टीम में डॉ.दिगपाल ईएनटी,डॉ.शुभम जनरल मेडिसिन,डॉ.मोहित कुमार नेत्र रोग,डॉ.सचिन चौबे अस्थि रोग,डॉ.आशीष गुसाईं मनोरोग द्वारा क्षेत्र की आम जनता को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के साथ ही औषधि वितरित की गई।निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 174 से अधिक लोगों का निशुल्क उपचार एवं जांच की गई।विशेषज्ञों चिकित्सकों द्वारा ई.एन.टी.में 23 नेत्र रोग में 67,जनरल मेडिसन एवं फिजिशियन में कुल 46 अस्थि रोग विभाग में 54 लोगों का निशुल्क उपचार किया गया।इसके अतिरिक्त जनपद की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एनसीडी स्क्रीनिंग,टी बी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लोगों की स्क्रीनिंग की गई। शिविर में 10 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए गए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 02 अक्टूबर तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को नि:शुल्क परामर्श,प्रारंभिक उपचार,जाँच सुविधाएँ उपलब्ध कराना एवं जनपद के अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुंचाना है।चिकित्सा शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत,पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा रमेश मंद्रवाल,पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष बृज मोहन बहुगुणा,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खिर्शू जीशान अली,ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक,मनीष रावत,चिकित्साधिकारी डॉ.शिवम,सुनील खंडूरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp