Spread the love

अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन स्टोन क्रेशर संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार 11 अक्टूबर को सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं।इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए।जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा के नेतृत्व में टीम द्वारा ग्राम बाड़ीटीप स्थिप स्टोन क्रेशरों पर अचानक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पाया गया कि मैसर्स अवनि स्टोन क्रेशर को 6 अक्टूबर को सीज किया गया था। इस स्टोन क्रेशर अर्थात अवनि स्टोन क्रेशर के संचालक द्वारा सील को तोड़कर क्रेशर संचालित किया जाने व अवैध खनिज को लिए जाने के कारण क्रेशर के संचालक एवम् मालिक के विरुद्ध कोतवाली लक्सर के एफआईआर दर्ज कराते हुए क्रेशर को पुनःसील किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp